
अनपरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबाड़ के कारोबार की आड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 305(ए) व 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कबाड़ के नाम पर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करते थे और चोरी किए गए लोहे के सामान को इकट्ठा कर बेचने की तैयारी में थे।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय कुमार (58 वर्ष) निवासी ककरी रेहटा मोड़ थाना अनपरा तथा राधे कुमार (21 वर्ष) निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा को गिरफ्तार किया। इनके साथ तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई लोहे की सीटें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक बृजेश दुबे, मुंशी रामाश्रय यादव, आरक्षी शशि भूषण और आरक्षी अजीत यादव शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










