दुद्धी में उद्घाटन से पहले शिलापट्ट, 39 लाख की सड़क बनी चर्चा का विषय

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- स्थानीय नगर पंचायत
  • में विकास का पहिया इतनी तेजी से घूम रहा है कि उद्घाटन से पहले ही शिलापट्ट दीवार पर चिपक गया।
  • 12 फरवरी को फीता कटना है, लेकिन 11 फरवरी को ही पत्थर अपनी जगह पा चुका है।
  • पुरानी दीवार पर नई चमकती पट्टिका ने नगर में यह संदेश दे दिया है कि विकास अब तारीख का इंतजार नहीं करता।वार्ड संख्या 7 में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत
Share

दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- स्थानीय नगर पंचायत में विकास का पहिया इतनी तेजी से घूम रहा है कि उद्घाटन से पहले ही शिलापट्ट दीवार पर चिपक गया। 12 फरवरी को फीता कटना है, लेकिन 11 फरवरी को ही पत्थर अपनी जगह पा चुका है। पुरानी दीवार पर नई चमकती पट्टिका ने नगर में यह संदेश दे दिया है कि विकास अब तारीख का इंतजार नहीं करता।वार्ड संख्या 7 में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत की चर्चा तो लंबे समय से थी, लेकिन इस बार कहानी में नया मोड़ यह है कि जो सड़क पहले डामर की थी, वह अब सीसी में तब्दील हो गई है।

Advertisement

क्या यह उत्साह का परिणाम है या प्रक्रिया की जल्दबाज़ी।नगरवासियों के बीच यह सवाल अब चाय की दुकानों से लेकर चौक चौराहों तक गूंज रहा है।इसी क्रम में पुरानी चर्च से अनिल जायसवाल के घर तक, डिहवार बाबा वार्ड 2 में श्री बंधु चौरसिया के घर से अंजनी सोनी के मकान तक सड़क निर्माण, श्रीराम लीला खेल मैदान की बाउंड्री तथा निर्माणाधीन वाचनालय के उद्घाटन की भी तैयारी है।

एक साथ कई कार्यों का शुभारंभ विकास की रफ्तार दर्शाता है, लेकिन प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर उठते सवाल भी अब चर्चा का विषय बन चुके हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें