दुद्धी में केवटान टोला सीसी रोड निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)- विकासखंड दुद्धी के डुमरडीहा ग्राम पंचायत
  • स्थित
  • लकड़ा बांध किनारे केवटान टोला में प्राथमिक विद्यालय से मिश्री के घर तक बन रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
  • क्षेत्र पंचायत
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)- विकासखंड दुद्धी के डुमरडीहा ग्राम पंचायत स्थित लकड़ा बांध किनारे केवटान टोला में प्राथमिक विद्यालय से मिश्री के घर तक बन रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण जल्दबाजी में और मानकों के विपरीत किया जा रहा है। सदाब, समीम, सोनू, फैसल, शंकर, रहमान, राजेश सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण से पहले जमीन को ठीक से समतल नहीं किया गया।

Advertisement

गड्ढों में केवल मिट्टी डालकर बराबर कर दिया गया और आवश्यक सामग्री का समुचित उपयोग नहीं हुआ। मिट्टी भरने के बाद पतली गिट्टी और बस्सी डालकर किनारे ईंट से सपोर्ट दिया गया, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि इस प्रकार बना मार्ग कुछ ही समय में फट सकता है या टूट सकता है।मामले की शिकायत के बाद संबंधित कार्य के अवर अभियंता ने स्थल का निरीक्षण किया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने बताया कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए। यदि गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और सड़क का निर्माण सही ढंग से कराया जाएगा।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें