जनपद में पर्यटन और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, विधानसभा में गूंजा विकास का स्वर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-भूपेश चौबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोनभद्र को पर्यटन और स्वरोजगार की दृष्टि से अत्यंत
  • संभावनाशील जनपद बताया।
  • उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कालखंड है, जिसमें प्रदेश को मजबूत
  • और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त
Share

सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-
भूपेश चौबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोनभद्र को पर्यटन और स्वरोजगार की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील जनपद बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कालखंड है, जिसमें प्रदेश को मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास की नई दिशा में अग्रसर है और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान से लेकर जल संरक्षण, कृषि उत्पादन, पशुपालन और ‘हर घर नल’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास अब धरातल पर दिख रहा है।अपने संबोधन में विधायक ने जनपद सोनभद्र को आकांक्षी जिला बताते हुए कहा कि विशेष जिला और विशेष ब्लॉक की अवधारणा के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में नगवां, मचेंद्रनाथ, अवाड़ी (मिनी गोवा), धधरौल, हंडिया डैम जैसे प्राकृतिक स्थलों के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल सकते हैं।
उन्होंने विधायक खेल महाकुंभ का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 हजार युवाओं ने भाग लिया, जिससे प्रतिभाओं को मंच मिला। साथ ही पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई।ग्रामीण क्षेत्रों में कथित जमींदारी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासनिक जांच और न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और अपने क्षेत्र के शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें