तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित
  • होकर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा।
  • हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • राहत
Share

चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।उक्त दुर्घटना गुरुद्वारा स्कूल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों व मकानों को टक्कर मार दी। हादसे में चार बाइक और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मकानों के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी, टीन शेड और निर्माण सामग्री जैसे ईंट, बालू और सीमेंट भी टूट-फूट गए।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण में पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement

पीड़ित दुकानदार नीरज सोनी ने बताया कि अचानक ट्रेलर मकान की ओर मुड़ गया और खड़ी गाड़ियों को रौंदता हुआ दीवार से जा टकराया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें