झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रेणुकूट नगर में रेलवे स्टेशन के पास झंडा लगाते समय एक युवक 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
  • करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटना पिपरी थाना क्षेत्र की है।
  • बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के समीप झंडा लगाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11000 केवी बिजली सप्लाई के संपर्क में युवक आ गया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– रेणुकूट नगर में रेलवे स्टेशन के पास झंडा लगाते समय एक युवक 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटना पिपरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के समीप झंडा लगाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11000 केवी बिजली सप्लाई के संपर्क में युवक आ गया। तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।बिजली विभाग के जेई संदीप सिंह के अनुसार लाइन तत्काल ट्रिप हो गई, जिससे युवक की जान बच सकी। घायल की पहचान शुभम कनोजिया (24 वर्ष), पुत्र विनोद कनोजिया, निवासी शिवा पार्क के रूप में हुई है। उसे पहले के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झंडा लगाते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें