स्कूलों के औचक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जिलाधिकारी का जोर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिलाधिकारी बी.एन.
  • सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत
  • परखीं।
  • निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और मूलभूत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

Advertisement

विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को दी जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की भी जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें