स्काउट प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सफलता, शुभम सोनी व रामरक्षा ने बढ़ाया सोनभद्र का मान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD / गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • जनपद के लिए गौरव का क्षण तब आया जब भारत
  • स्काउट्स एंड गाइड्स की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में जिले के दो होनहार स्काउट्स ने सफलता हासिल कर सम्मान प्राप्त
  • किया।
Share

AKD / गिरीश तिवारी

Advertisement

सोनभद्र। जनपद के लिए गौरव का क्षण तब आया जब भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में जिले के दो होनहार स्काउट्स ने सफलता हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। लखनऊ स्थित प्रादेशिक मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।सोनभद्र के स्काउट शुभम सोनी ने ए.एल.टी. (ALT) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसे स्काउटिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।


इसी क्रम में दुद्धी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दिघुल के स्काउट रामरक्षा को एच.डब्ल्यू.बी. (HWB) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रामरक्षा ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ा है।इस उपलब्धि पर जिला स्काउट गाइड टीम, शिक्षकों और समाजसेवियों ने दोनों स्काउट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें