
दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कस्बा स्थित संकटमोचन मंदिर के मुख्य मार्ग पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद सीआरपीएफ जवानों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम का आयोजन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला देश के इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिससे पूरा देश शोक में डूब गया था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश अग्रहरि एडवोकेट ने कहा कि पुलवामा हमला कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिस दिन पूरा विश्व वेलेंटाइन डे मना रहा था, उसी दिन देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खो दिया। शहीदों का बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।शोक सभा में कल्याण मिश्रा, नंदलाल गुप्ता एडवोकेट, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, संदीप गुप्ता, आदित्य जायसवाल, राहुल अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










