महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ओबरा में निकली भव्य शिव बारात

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा जनपद शिवमय नजर आया।
  • शिवद्वार और गुप्त
  • काशी की पहचान रखने वाले सोनभद्र में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत
  • संगम देखने को मिला।ओबरा नगर में महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य शिव बारात
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा जनपद शिवमय नजर आया। शिवद्वार और गुप्त काशी की पहचान रखने वाले सोनभद्र में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।ओबरा नगर में महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य शिव बारात निकाली गई। पुराने थाना परिसर से शुरू हुई बारात हनुमान मंदिर, डिग्री कॉलेज मार्ग, गीता मंदिर और सुदामा पाठक हनुमान मंदिर होते हुए राम मंदिर प्रांगण पहुंची। डीजे की भक्तिमय धुनों और शिव भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए।

भगवान शिव-पार्वती के सजीव स्वरूप और आकर्षक झांकियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। करीब पांच हजार से अधिक भक्तों ने सहभागिता की।

Advertisement

जगह-जगह जलपान, शर्बत और प्रसाद वितरण किया गया। राम मंदिर प्रांगण में वैदिक विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।वहीं जनपद के प्रमुख धामों शिवद्वार, बाबा सोमनाथ कांडाकोट, बरैला महादेव और पंचमुखी महादेव में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

मंदिर परिसरों के आसपास लगे मेलों में रंग-बिरंगी दुकानों और खिलौनों से माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शिवद्वार में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया। एएसपी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ ओबरा अमित कुमार समेत जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर तैनात रही।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें