पत्नी की विदाई को लेकर हंगामा,युवक बिजली टावर पर चढ़ा, मची अफरा-तफरी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले के कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत
  • मोहल्ला छपका में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना कर्मा क्षेत्र का रहने वाला विश्राम अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा और विवाद के बाद बिजली के हाई टावर पर चढ़ गया।
  • युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।बताया जा रहा है कि विश्राम अपनी पत्नी को विदा कराने छपका स्थित
  • ससुराल पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले के कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छपका में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना कर्मा क्षेत्र का रहने वाला विश्राम अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा और विवाद के बाद बिजली के हाई टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।बताया जा रहा है कि विश्राम अपनी पत्नी को विदा कराने छपका स्थित ससुराल पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक पास ही लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया।

ऊंचाई पर युवक को देख लोगों की सांसें थम गईं और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाइश, बातचीत और आश्वासन के बाद युवक को शांत कराया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की गतिविधियां रोक दी गईं और भीड़ को नियंत्रित किया गया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें