सिलेंडर लीकेज से भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रायपुर थाना क्षेत्र के वन बहुआर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
  • घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं।बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया।
  • कुछ ही देर में आग भड़क उठी और पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया।
  • आग बुझाने और खुद को बचाने की कोशिश में परिवार के चारों सदस्य झुलस गए।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रायपुर थाना क्षेत्र के वन बहुआर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं।बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में आग भड़क उठी और पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया।

Advertisement

आग बुझाने और खुद को बचाने की कोशिश में परिवार के चारों सदस्य झुलस गए।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत की ओर संकेत कर रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें