दुद्धी में नहर बनी गंदगी का अड्डा, दुर्गंध से राहगीर परेशान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कस्बे के वार्ड नंबर 5 में डीआर पैलेस के सामने से जीआईसी खेल मैदान जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित
  • नहर इन दिनों गंदगी का अड्डा बनी हुई है।
  • करीब 300 मीटर तक नहर में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है।इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं और आम लोग गुजरते हैं, जिन्हें नाक बंद कर चलना पड़ता है।
  • रीवा-रांची राजमार्ग से गोंडवाना भवन तक फैली इस गंदगी से क्षेत्र का वातावरण दूषित
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कस्बे के वार्ड नंबर 5 में डीआर पैलेस के सामने से जीआईसी खेल मैदान जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित नहर इन दिनों गंदगी का अड्डा बनी हुई है। करीब 300 मीटर तक नहर में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है।इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं और आम लोग गुजरते हैं, जिन्हें नाक बंद कर चलना पड़ता है। रीवा-रांची राजमार्ग से गोंडवाना भवन तक फैली इस गंदगी से क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले सफाई नहीं हुई तो डेंगू और मलेरिया जैसे रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है।नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि नहर सिंचाई विभाग की है, जबकि क्षेत्र नगर पंचायत में आता है। इसी वजह से जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है और सफाई नहीं हो रही है।भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राफे खां सहित कई पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने नहर की नियमित और पूर्ण सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें