भट्ठी मोड़ पर फिर हादसा, दो तिहाड़ी मजदूर गंभीर हालत में रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास एक बार फिर सड़क हादसा हो गया।
  • स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने के कारण हुई इस दुर्घटना में दो बाइक सवार तिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत
  • गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान प्रेमनाथ
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने के कारण हुई इस दुर्घटना में दो बाइक सवार तिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान प्रेमनाथ पुत्र सुखलाल (उम्र लगभग 30 वर्ष) एवं शिव नारायण पुत्र बिसूर (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी डुमरडीहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक से मजदूरी करने दुद्धी जा रहे थे। इसी दौरान झारो मनबसा की ओर से बच्चों को लेकर आ रही एक मैजिक वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। हालांकि मैजिक वाहन में बैठे लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि मैजिक वाहन तेज रफ्तार में थी। कुछ लोगों ने चालक पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने का भी आरोप लगाया।ग्रामीणों ने बताया कि भट्ठी मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कई बार उठाई गई थी। कुछ माह पहले इस समस्या को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद विभाग ने स्पीड ब्रेकर बनाने का आदेश भी जारी किया था। लेकिन आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया।स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उदासीन रवैये की कड़ी निंदा करते हुए जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें