महिलाओं को नई जिम्मेदारी, महिला कार्यकारिणी का गठन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राष्ट्रीय लोक दल के जिला पार्टी कार्यालय पर संगठन को मजबूत
  • करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।जिला महिला कार्यकारिणी में पूजा यादव और अनीता देवी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • वहीं चिंता मौर्य और गीता मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राष्ट्रीय लोक दल के जिला पार्टी कार्यालय पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।जिला महिला कार्यकारिणी में पूजा यादव और अनीता देवी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चिंता मौर्य और गीता मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पुनम शर्मा और चंद्रकला को महासचिव, ऊषा देवी, सुनीता देवी और रिंकी देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक स्तर पर मनसा देवी को कर्मा ब्लॉक अध्यक्ष और अल्पना पटेल को घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिम्मेदारी मिलते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दिया। जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी की महिलाएं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आदिवासी और पिछड़े समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और जनपद में संगठन को मजबूती दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें