अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • हाथीनाला पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त
  • टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित
  • कुमार और खनन निरीक्षक अतुल दुबे की मौजूदगी में 23 फरवरी 2026 को हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी।
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खनन निरीक्षक अतुल दुबे की मौजूदगी में 23 फरवरी 2026 को हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UP64 CT 9697 को रोका गया। जांच में वाहन पर अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया।इस मामले में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 की धारा 3(1)/58/72(6), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रमाशंकर पनिका निवासी पिण्ड़ारी चालक, नन्दलाल गोंड निवासी पिण्ड़ारी खलासी और धर्मेन्द्र कुमार सिंह निवासी धनसिरिया, मीरजापुर मुंशी शामिल हैं। अन्य आरोपितों में वाहन स्वामी रमेश यादव निवासी तुर्रा तथा क्रशर प्लांट संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें