मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताई खुशी, रामलीला मैदान में मिठाई बांटकर जताया आभार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आज शिक्षामित्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा के बाद शिक्षामित्रों ने अनोखे अंदाज में आभार जताया।
  • सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की गई।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आज शिक्षामित्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा के बाद शिक्षामित्रों ने अनोखे अंदाज में आभार जताया। सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार से बढ़ाकर अठारह हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा के बाद शिक्षामित्रों में उत्साह है।शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान ने इसे लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि मनोबल भी बढ़ेगा। शिक्षामित्रों ने भरोसा दिलाया कि वे और अधिक समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें