खनन कारोबारियों पर आयकर का शिकंजा, एक साथ कई ठिकानों पर दबिश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी ओबरा/सोनभद्र।
  • जनपद में आज सुबह उस वक्त
  • हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की बड़ी टीम ने एक साथ
  • कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

ओबरा/सोनभद्र। जनपद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की बड़ी टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने शहर के करीब आधा दर्जन व्यापारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर दस्तक दी।

Advertisement

जिन व्यापारियों के यहां कार्रवाई की जा रही है, वे सभी खनन कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार टीम में 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई गोपनीय तरीके से शुरू की गई, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आयकर विभाग की टीम संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले को लेकर जनपद में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें