बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)तहसील मुख्यालय स्थित
  • बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में आयोजित
  • दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
  • दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।500 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, अमित
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)
तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।500 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, अमित ने द्वितीय और रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में आशीष प्रथम, शमशाद द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में आकृति, प्रकृति और दिव्यांका ने स्थान हासिल किया।

Advertisement

भाला फेंक प्रतियोगिता में खुशी, आकृति और संध्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा रस्साकस्सी, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा तथा नव निर्वाचित सचिव दिनेश कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें