
सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य मार्च तक गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल योजना’ की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिना अनुमति सड़क काटने और मरम्मत न करने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट न हो, इसके लिए जल निगम को समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को चिरौंजी और अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों के वृक्षारोपण का निर्देश दिया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार भी बढ़े।विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को नियमित बिजली आपूर्ति और समय पर ट्रांसफार्मर मरम्मत के निर्देश दिए गए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










