साइबर फ्रॉड के 39 हजार रुपये पुलिस ने पीड़ितों को दिलाए वापस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित
  • कार्रवाई करते हुए करीब 39 हजार रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी के मोबाइल पर अज्ञात
  • नंबर से कॉल कर डराकर ₹21,000 रुपये ठग लिए गए थे।
  • वहीं अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी से MPOCKET लोन ऐप के नाम पर QR कोड के जरिए ₹1,799 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
Share

दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 39 हजार रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डराकर ₹21,000 रुपये ठग लिए गए थे। वहीं अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी से MPOCKET लोन ऐप के नाम पर QR कोड के जरिए ₹1,799 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

दोनों मामलों में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया और न्यायालय के आदेश पर होल्ड कराई गई धनराशि पीड़ितों के मूल खातों में वापस करा दी गई।राशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार जताया और सराहना की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें