राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा सम्पन्न, लाभार्थियों को सामग्री वितरण और योजनाओं की समीक्षा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।
  • उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरा, जहां जिलाधिकारी बी.एन.
  • सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वागत
  • किया।
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरा, जहां जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह विकास भवन के लिए रवाना हुईं।

Advertisement

विकास भवन में लाभार्थियों को सामग्री वितरण

विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और सामग्री वितरित की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट तथा 200 पोषण पोटली दी गईं। 500 आयुष्मान कार्ड, 50 वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 10 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। दो लाभार्थियों को मोटराइज्ड दोना मशीन, दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रुपये के चेक वितरित किए गए।

राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकि बच्चों को पढ़ने का बेहतर वातावरण मिल सके। स्वच्छता पर बल देते हुए प्रत्येक 15 दिन में बच्चों के नाखून काटने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।टीबी मुक्त अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर मरीज को पूरी तरह स्वस्थ घोषित न करें, तब तक पोषण पोटली दी जाती रहे। आयुष्मान योजना और स्वामित्व योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम होना चाहिए। मुख्यमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराने की बात भी रखी।

Advertisement

खतौनी और भूमि मामलों पर स्पष्ट निर्देश

राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खतौनी से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय से जमीन का अधिकार मिल सके और विवाद की संभावना समाप्त हो। भूमि विवादों में प्रशासन और पुलिस को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक और प्रदर्शनी का अवलोकन

Advertisement

राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया और वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने मोटे अनाज की खेती पर किसानों से चर्चा की। बेसिक शिक्षा, खादी, रेशम, उद्योग, महिला कल्याण, एनआरएलएम, बाल विकास, उद्यान और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया गया। एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में 100 बच्चियों का टीकाकरण भी किया गया।

चाक-चौबंद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

दौरे को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक रूट लाइनिंग की गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज टीम ने पूर्व जांच की। खुफिया इकाइयों को सक्रिय रखा गया। प्रवेश स्थलों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया और पार्किंग की पूर्व व्यवस्था की गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें