होली पर अश्लील गाने और तेज शोर नहीं, उल्लंघन पर कार्रवाई तय- अखिलेश मिश्रा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चोपन थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित
  • की गई।
  • यह बैठक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने की।बैठक में सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार के…
  • मर्यादा का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित
Share

चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चोपन थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने की।बैठक में सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजाए जाएंगे। मर्यादा का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने यह भी हिदायत दी कि लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए। तेज शोर के कारण यदि किसी बुजुर्ग, हृदय रोगी या अन्य बीमार व्यक्ति को परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित डीजे संचालक की होगी।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजे वाहनों की ऊंचाई भी निर्धारित सीमा में रखने का निर्देश दिया गया, ताकि बिजली के तारों और सड़कों पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।बैठक के दौरान डीजे संचालकों को नोटिस की प्रति भी प्रदान की गई और होली पर्व से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के डीजे जब्त किए जा सकते हैं तथा भारी जुर्माना या जेल की कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें