तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।
  • तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया।
  • अनपरा थाना क्षेत्र में बैरपान रिहंद ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। अनपरा थाना क्षेत्र में बैरपान रिहंद ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें