अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
  • रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े तीन वांछित
  • आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र

Advertisement

जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ-तस्करी से जुड़े कुछ आरोपी ग्राम रामपुर के जुड़ैना तिराहे के पास मौजूद हैं। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार राम (निवासी कैमूर, बिहार), जितेन्द्र कुमार यादव (निवासी कैमूर, बिहार) और दीपक उर्फ चिन्टू सिंह (निवासी कैमूर, बिहार) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से भी गौ-तस्करी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें