तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, युवक गंभीर घायल और दो पशुओं की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह।गिरीश तिवारी बीजपुर।
  • स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर स्थित
  • शांतिनगर टोला में रविवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के धक्के से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो पशुओं की मौके पर ही मौत
  • हो गई।जानकारी के अनुसार बाईपास मार्ग पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने पहले कन्हैया पाल (16) पुत्र अशोक पाल निवासी शांतिनगर को टक्कर मार दी।
Share

रवि सिंह।गिरीश तिवारी

बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर स्थित शांतिनगर टोला में रविवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के धक्के से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बाईपास मार्ग पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने पहले कन्हैया पाल (16) पुत्र अशोक पाल निवासी शांतिनगर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और रामसजीवन की दो गाय, अंजनी की एक गाय तथा रामदास की एक गाय को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल बताए जा रहे हैं।परिजनों ने घायल कन्हैया पाल को तुरंत एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल पशुओं का इलाज कराया गया तथा मृत पशुओं के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें