जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी बद्रीनाथ
  • सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है।
  • इसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ
  • मनाया जाना चाहिए।
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र
होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। इसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का अवसर देता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य न करें। जबरन रंग न लगाएं, कीचड़ या गंदगी न फेंकें तथा डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें।जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों से दूर रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की। अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें