भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र ।
  • सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
  • नई बाजार पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत
  • हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, एक बुलेट और स्प्लेंडर बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं।
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई बाजार पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, एक बुलेट और स्प्लेंडर बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही नई बाजार चौकी पुलिस तुरंत पहुंची और घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र की नई बाजार चौकी अंतर्गत हुआ है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें