पुलिस लाइन चुर्क में होली मिलन समारोह, अधिकारियों और जवानों ने साझा किया उत्सव का रंग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस परिवार ने उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ
  • होली मनाई।
  • आयोजित
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस परिवार ने उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाई। आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया।समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जिले के विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सहयोग और भाईचारे के माहौल में होली का आनंद लिया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस बल को हमेशा कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी।होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और पुलिस परिवार ने रंगों के इस पर्व को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें