दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना डिग्री कॉलेज चौराहे के पास बने फव्वारे के नजदीक हुई, जहां अचानक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं।
  • टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना डिग्री कॉलेज चौराहे के पास बने फव्वारे के नजदीक हुई, जहां अचानक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत उठाया और इलाज के लिए ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद एक बार फिर डिग्री कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण यहां आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें