करंट लगने से किसान की मौत, लटके बिजली तार पर ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • (AKD/गिरीश तिवारी)- पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत
  • हो गई।
  • घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय अमरनाथ
Share

सोनभद्र। (AKD/गिरीश तिवारी)- पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय अमरनाथ ओझा अपने नाती के साथ खेत देखने गए थे। खेत से लौटते समय रास्ते में खेत के ऊपर लगभग चार फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हाई टेंशन तार से उनका सिर सट गया, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया और वे मौके पर ही गिर पड़े। यह देखकर उनके साथ मौजूद नाती शोर मचाने लगा।नाती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अमरनाथ ओझा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि खेत के ऊपर लटक रहे इस बिजली तार को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते तार को ठीक करा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद गांव में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें