कबाड़ लदी डीसीएम ट्रक घर से टकराई, बाल-बाल बचे लोग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी ।रवि सिंह कस्बे के रामनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ लदी डीसीएम ट्रक अचानक एक घर से टकरा गई।
  • इस हादसे में मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छत
  • पर लगा टिन सीट भी क्षतिग्रस्त
  • हो गया।
Share

दुद्धी ।रवि सिंह
कस्बे के रामनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ लदी डीसीएम ट्रक अचानक एक घर से टकरा गई। इस हादसे में मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छत पर लगा टिन सीट भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उस समय घर के छोटे बच्चे आसपास नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया गया कि ट्रक बगल में स्थित कबाड़ की दुकान से माल लोड कर घर के सामने ही मोड़ने की कोशिश कर रहा था। सड़क संकरी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से मकान से जा टकराई और कुछ देर तक वहीं अटक गई। घटना के दौरान मकान मालिक महेंद्र सिंह बिक्की अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही मौजूद थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से चालक ने किसी तरह ट्रक को आगे बढ़ाकर हटाया, तब जाकर मकान गिरने से बच सका। मकान मालिक ने बताया कि इस हादसे में मकान को काफी नुकसान हुआ है और दीवारों में दरार आ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रामनगर पुल के पास कबाड़ की दुकान के सामने अक्सर भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें