
डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के अम्माटोला में देर रात चाय-पान की एक गुमटी में भीषण आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे गुमटी में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जो देखते ही देखते पूरी गुमटी में फैल गई और अंदर रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। कुछ ही देर बाद सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।बताया गया कि दुकान बंद होने के बाद परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। देर रात घर के एक सदस्य की नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा कि गुमटी धू-धू कर जल रही है। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान सिलेंडर फटने से मलबा दूर तक जा गिरा और चार लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कमलापति केवट की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










