जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मर्दहवा मोड़ से बीजपुर मार्ग के जंगल में सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
  • सुबह राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो तुरंत
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मर्दहवा मोड़ से बीजपुर मार्ग के जंगल में सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र खरवार की पत्नी शुक्रवारीया (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें