सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश, राष्ट्रवाद से जुड़ें – सदर विधायक भूपेश चौबे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।रॉबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर किसी को भाजपा में आना है तो अखिलेश यादव स्वयं समाजवादी पार्टी लेकर…
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 56 ब्राह्मण विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ
  • मजबूती से खड़े हैं और इसको लेकर की जा रही बयानबाजी पूरी तरह राजनीतिक है।विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर अवसर…
  • उन्होंने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर किसी को भाजपा में आना है तो अखिलेश यादव स्वयं समाजवादी पार्टी लेकर भाजपा में आ जाएं और राष्ट्रवाद से जुड़ें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 56 ब्राह्मण विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और इसको लेकर की जा रही बयानबाजी पूरी तरह राजनीतिक है।विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेता मार्गदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण सभी विधायक और कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।अखिलेश यादव द्वारा 100 विधायकों को लेकर दिए गए ऑफर पर पलटवार करते हुए चौबे ने कहा कि इस तरह के बयान बचकाने हैं और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री का फैसला जनता करती है, कोई नेता ऑफर देकर यह तय नहीं कर सकता कि कौन क्या बनेगा।ब्राह्मण विधायकों की बैठकों को लेकर उठ रहे सवालों पर विधायक चौबे ने कहा कि समाज में परिवार, रिश्तेदारी और सामाजिक संवाद की परंपरा रही है। छोटे-छोटे समूहों में बैठकर सकारात्मक चर्चा करना कोई गलत बात नहीं है और इसे राजनीति से जोड़कर देखना उचित नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा और गेरुआ वस्त्र को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गेरुआ वस्त्र और संत परंपरा इस देश की संस्कृति और सनातन व्यवस्था का सम्मानित प्रतीक है। इस पर टिप्पणी करना संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान है।विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार भी सरकार बनाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें