नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालिका को संरक्षण में लिया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया में नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया।
  • सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित
  • दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी प्रमाण प्रस्तुत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया में नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा और संबंधित थाना के हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा जीडी दर्ज कराई गई और बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालगृह बालिका में आवासित कराया गया। टीम की इस कार्रवाई से नाबालिग विवाह की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें