NTPC शक्तिनगर परियोजना में मजदूरों का फूटा गुस्सा, 12 घंटे काम और 8 घंटे मजदूरी का आरोप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र/सिंगरौली।
  • औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का आक्रोश लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
  • हाल ही में अदाणी पावर प्लांट में हुए बवाल के बाद अब NTPC शक्तिनगर विद्युत
  • परियोजना में मजदूरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र/सिंगरौली। औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का आक्रोश लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। हाल ही में अदाणी पावर प्लांट में हुए बवाल के बाद अब NTPC शक्तिनगर विद्युत परियोजना में मजदूरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल 8 घंटे की मजदूरी का किया जा रहा है।मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर प्रबंधन से शिकायत की जा रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर मजदूरों ने परियोजना परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

Advertisement


आक्रोशित मजदूरों ने आरोप लगाया कि लगातार अधिक समय तक काम कराने के बावजूद उन्हें पूरा भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे मजदूरों में काफी समय से नाराजगी थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है।मामले की जानकारी मिलते ही परियोजना प्रबंधन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल अधिकारियों और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें