दुद्धी नगर पंचायत में तीन भाजपा कार्यकर्ता सभासद नामित, कार्यकर्ताओं में खुशी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पूजा देवी, धनंजय रावत
  • और सुमित
  • सोनी को मिला मनोनयन रवि सिंह दुद्धी (सोनभद्र)।
  • दुद्धी नगर पंचायत
Share

पूजा देवी, धनंजय रावत और सुमित सोनी को मिला मनोनयन

Advertisement

रवि सिंह

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में किए गए कार्यों के आधार पर सभासद पद पर नामित किया गया है। राज्यपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार दुद्धी मंडल के तीन कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत का सभासद मनोनीत किया गया है, जिसके बाद नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।मनोनीत सभासदों में वार्ड नंबर 1 के निवासी धनंजय रावत, वार्ड नंबर 5 के निवासी सुमित सोनी तथा वार्ड नंबर 7 की निवासी पूजा देवी पत्नी अजय चंद्रवंशी शामिल हैं। तीनों के नाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने तीनों मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने लगे। वहीं तीनों सभासदों ने भी सभासद पद पर मनोनयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें