प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि स्थानांतरित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।(AKD,गिरीश तिवारी)-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत
  • जनपद के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित
  • की गई।
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share


सोनभद्र।(AKD,गिरीश तिवारी)-
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर ट्रांसफर की गई।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।

Advertisement


सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए और उसी संकल्प को साकार करने के लिए यह योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सोनभद्र के नगर क्षेत्र में 3791 पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है, जिससे गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी।


जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें