तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवती की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • शक्तिनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है।
  • कोयला लदा एक बेकाबू ट्रेलर बाइक सवार 20 वर्षीय युवती से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • हो गई।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कोयला लदा एक बेकाबू ट्रेलर बाइक सवार 20 वर्षीय युवती से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती बैढ़न से इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद काफी देर तक चले हंगामे के बाद जाम हटवाया गया और यातायात फिर से सुचारु किया गया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें