जनजातीय उत्सव में दिखी संस्कृति की झलक, वीरता और लोक रंगों से सजा मंच

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • रॉबर्ट्सगंज स्थित
  • संत
  • कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को लोक परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की रंगीन छटा देखने को मिली। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शक देर तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डूबे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर रस से भरपूर आल्हा गायन से हुई, जिसे अंजनि सिंह और उनके दल ने प्रस्तुत किया।

Advertisement

प्रस्तुति ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। इसके बाद रीना शैला, गरदबाजा, करमा, चकरी, कालबेलिया और गुदुम्बाजा जैसे पारंपरिक जनजातीय नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल और भाजपा जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गोपाल सिंह ने किया, जबकि इसकी रूपरेखा केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा ने तैयार की। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक और फोल्डर का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें