रोजगार मेले में 67 अभ्यर्थियों का चयन, युवाओं को मिला अवसर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • उत्तर प्रदेश में सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
  • इस मेले में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोजगार के अवसर प्राप्त
  • किए।मेले में करीब 150 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सात
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोजगार के अवसर प्राप्त किए।मेले में करीब 150 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सात कंपनियों ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज, ठाकुर पब्लिकेशन, सोलेरा इंडस्ट्रीज और कृतिका एडवरटाइजिंग जैसी कंपनियां शामिल रहीं। विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस मेले में कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक और फोल्डर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें