तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ​बभनी (रवि सिंह )​-बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत
  • अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ।
  • दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार, जो बभनी में अपनी दुकान चलाता था, रोज की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था।​जैसे ही वह दरनखांड़ पेट्रोल पंप के समीप पहुँचा, पीछे से…
  • और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
Share


बभनी (रवि सिंह )​-बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार, जो बभनी में अपनी दुकान चलाता था, रोज की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था।​जैसे ही वह दरनखांड़ पेट्रोल पंप के समीप पहुँचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रकाश सड़क पर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।​दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ उपचार के दौरान देर रात प्रकाश ने दम तोड़ दिया।​युवक की मृत्यु के बाद परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान कर ली गई है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें