अवैध कक्षा संचालन का खुलासा, जांच टीम से उलझे प्रधानाचार्य

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद दुद्धी कस्बे में अवैध रूप से संचालित
  • स्कूलों का मामला सामने आया है।
  • जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर गठित
Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद दुद्धी कस्बे में अवैध रूप से संचालित स्कूलों का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने मल्देवा रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में छापेमारी की तो कई अनियमितताएं उजागर हो गईं। टीम में नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य अजय सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम शामिल रहे। जांच के दौरान कक्षा 9 का संचालन होते पाए जाने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई, जबकि विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा 8 तक ही है। फटकार के बाद स्कूल संचालक जांच टीम से बहस करते नजर आए और तथ्यों को छिपाने की कोशिश भी की। टीम ने दस्तावेजों में कई कमियां पाए जाने की पुष्टि करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही।

Advertisement

इनसेट:
जांच की भनक लगते ही 9वीं और 11वीं के छात्रों की छुट्टी कर दी गई। हालांकि कक्षाओं के बाहर लिखे बोर्ड, बेंच और ब्लैकबोर्ड इस बात की गवाही देते मिले कि यहां हाईस्कूल और इंटर स्तर की पढ़ाई कराई जा रही थी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें