साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घायल युवक की पहचान शंकर देव (32) पुत्र अमर सिंह, निवासी झिगटखोली गुरमुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शंकर देव साइकिल से टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने जा रहा था।
  • जैसे ही वह काली मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया।
  • टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत
Share

डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शंकर देव (32) पुत्र अमर सिंह, निवासी झिगटखोली गुरमुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शंकर देव साइकिल से टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह काली मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत चोपन थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें