जोरूखाड़ गांव में भीषण आग से तबाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों गेहूं के बोझे जलकर राख

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह सोनभद्र ।विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • जोरूखाड़ गांव में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत
  • को पल भर में राख में बदल दिया।
  • खेतों से लाए गए गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से सैकड़ों बोझे जलकर पूरी तरह खाक हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली…
Share

रवि सिंह

सोनभद्र ।विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख में बदल दिया। खेतों से लाए गए गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से सैकड़ों बोझे जलकर पूरी तरह खाक हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी अनाज को बचा नहीं सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जलती रही।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।इस हादसे से किसान को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। यह घटना एक बार फिर बिजली व्यवस्था की लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें