स्पीड ब्रेकर से टकराकर राजमिस्त्री की मौत, लोगों में आक्रोश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र।रवि सिंह-रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार रात
  • एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राजमिस्त्री उमाशंकर की मौत
  • हो गई।
  • वे दिघुल से अपने गांव डुमरडीहा लौट रहे थे, तभी क्रासिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई और वे अनियंत्रित
Share

दुद्धी, सोनभद्र।रवि सिंह-रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राजमिस्त्री उमाशंकर की मौत हो गई। वे दिघुल से अपने गांव डुमरडीहा लौट रहे थे, तभी क्रासिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई और वे अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी, जबकि उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे फाटक नंबर 63 के दोनों तरफ बने स्पीड ब्रेकर पर न तो कोई चेतावनी संकेत है और न ही सफेद पट्टी, जिससे रात में ये दिखाई नहीं देते। इसी वजह से पहले भी कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं और आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई सुधार नहीं किया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई।बताया जा रहा है कि उमाशंकर शादी समारोह से लौट रहे थे और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इन दिनों दुद्धी क्षेत्र में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को ही तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों से इलाके के लोग भयभीत हैं और जिम्मेदार विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें