श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में परशुराम जयंती धूमधाम से संपन्न

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र- डाला नगर पंचायत
  • क्षेत्र स्थित
  • श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ
  • भव्य रूप से मनाई गई।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

Advertisement

डाला।सोनभद्र– डाला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाई गई। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक परंपरा के अनुरूप विधि-विधान से पूजन, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया,वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुद्ध उच्चारण के साथ मंत्रोच्चार प्रारंभ हुआ ॐ जमदग्नये विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम प्रचोदयात् जैसे दिव्य मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। हवन कुंड में आहुति देते समय स्वाहा के साथ उठती अग्नि और वेद मंत्रों की ध्वनि ने आयोजन को और भी दिव्यता प्रदान की।

जय श्री परशुराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा और श्रद्धालु पूरे भाव से पूजा-अर्चना में लीन रहे।मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय और अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व समाज को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश तिवारी, सजावल पाठक, कृपाशंकर चौबे, सुदर्शन मिश्रा, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, दक्षराज सिंह, आशीष ,विपिन,अमित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें