
संवाददाता-रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को दुद्धी प्रेस क्लब के गठन के बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुशील गुप्ता ने की। इस दौरान प्रेस क्लब के रजिस्टर्ड होने पर सभी पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक मजबूत पहल बताया।बैठक में तय किया गया कि आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभी ने सहमति दी।प्रेस क्लब के गठन और उसके संचालन से जुड़े बिंदुओं को बैठक में विस्तार से रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। यह भी तय हुआ कि हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि संगठन सक्रिय बना रहे और जनहित के मुद्दों पर काम होता रहे।बैठक में सुशील गुप्ता, रवि सिंह, रमेश यादव, इब्राहिम खान, पप्पू यादव, राजा, मनीष कुमार, सिराजुल हुदा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










