अक्षय तृतीया पर चाइल्ड लाइन की तत्परता, दो बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र: अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सक्रियता से जिले में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह होने से समय रहते रोक दिया गया।
  • रायपुर और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई में चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस ने संयुक्त
  • रूप से हस्तक्षेप कर बच्चियों को सुरक्षित
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र: अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सक्रियता से जिले में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह होने से समय रहते रोक दिया गया। रायपुर और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई में चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से हस्तक्षेप कर बच्चियों को सुरक्षित कराया।

Advertisement

रायपुर थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जब बच्ची की उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो परिजन कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया बच्ची नाबालिग पाए जाने पर टीम ने उसे रेस्क्यू कर रायपुर थाने लाया, जहां से आगे की कार्रवाई करते हुए बाल गृह में सुरक्षित रखा गया। इस कार्रवाई में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक सुधा गिरी, काउंसलर अमन सोनकर और रायपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से भी एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह रुकवाया गया। टीम सदस्य सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और दीपिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित किया। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश के अनुसार उसे बाल गृह में आवासित कराया गया।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस के साथ मिलकर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार लड़की की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इसके उल्लंघन पर माता-पिता, रिश्तेदार और विवाह कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें